अब वे जमाने गये जब लोग खुद ही गेंहू को धो कर सुखा कर आटा पीसते थे या फिर चक्की से आटा पिसवाते थे। अब तो लोग बाज़ार से बना बनाया आटा खरीद कर लाते हैं। लेकिन इन बाज़ार में बिकने वाले गेंहू के आटे में चोकर न के बराबर होता हैं। यह कहना गलत नहीं होगा की मार्किट में मिलने वाले ज्यादातर आटे में चोकर होता ही नही हैं। लेकिन चोकरयुक्त आटे की रोटी ही सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती हैं। आज के लेख में चोकर वाला आटा खाने के फायदे जानेंगे।
चाहे चोकरयुक्त गेंहू के आटे से बनी रोटी खाने में टेस्टी न लगती हो, लेकिन यह स्वस्थ्य रहने के लिए सबसे बेस्ट हैं। आटे में मौजूद चोकर फाइबर का बढ़िया स्रोत होता हैं, इसलिए चोकर युक्त आटे से बनी रोटी खाने से पेट एक दम साफ़ रहता हैं। इससे न तो कब्ज़ की समस्या होती हैं और न ही पेट के अन्य रोग होते हैं। जब आपका पेट पूरी तरह से साफ होगा तो आपको अन्य बीमारियाँ होने का ख़तरा भी काफी कम हो जायेगा।
चोकर वाले आटे का इस्तेमाल न सिर्फ रोटियां बनाने के लिए किया जा सकता हैं, बल्कि यह केक आदि बनाने के लिए भी प्रयोग हो सकता हैं। अपनी डाइट में चोकर युक्त गेंहू के आटे से बनी रोटी को जरूर शामिल करे। बाज़ार से बना बनाया आटा न खरीद कर, बल्कि खुद ही गेंहू को चक्की में पिसवा कर चोकरयुक्त आटा बनाये। आइये जानते हैं चोकर वाला आटा खाने से क्या क्या लाभ होते हैं।
चोकर युक्त आटा खाने से सेहत को होने वाला फायदे :-
आंतो की बीमारी होने से बचाए
चोकर वाले आटे से बनी रोटी खाने से आँतों की बीमारी नहीं होती हैं। यह बवासीर को दूर करने में भी मददगार होता हैं।
गॉलस्टोन्स से बचाता हैं
इसके सेवन से स्त्रियों में गॉलस्टोन नहीं होता हैं। इसमें पाए जाने वाले घुलनशील फाइबर, गॉलस्टोन को बनने से रोकते हैं।
कब्ज़ नहीं होने देता
चोकर वाले आटे में फाइबर ज्यादा मात्रा में होता हैं, जिससे पेट में कब्ज़ की समस्या नहीं हो पाती हैं। यह आसानी के साथ आंतो से मल को बाहर निकालता हैं। जिससे पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल करे
यह अमाशय के जख्मो को जल्दी ठीक करता हैं। इसके अलावा चोकरयुक्त आटे के सेवन से दिल की बीमारियाँ और कोलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल में भी मदद मिलती हैं।
वजन कम करे
चोकर वाले आटे से बनी रोटी खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता हैं। जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसे में वजन कम करने वाले लोगो को चोकर युक्त आटे की रोटियां जरूर खानी चाहिए। क्योंकि जब पेट लम्बे समय तक भरा-भरा सा महसूस होगा तो आप ओवरईटिंग से बचे रहते हैं।
इन्हें भी जरूर पढ़े...
- यह हैं किस करने के बेहतरीन तरीके.
- एवोकाडो खाने के फायदे – Benefits of Avocado in Hindi.
- काले नमक वाला पानी पीने से होते हैं यह फायदे।
- अगर बच्चा दूध पीने में करता हैं आनाकानी तो बच्चे को दूध पिलाने के उपयोगी टिप्स।
- जाकिर नाइक का पीस टीवी हुआ बैन, अब यूट्यूब से भी बैन करने लिए सरकार करेगी बातचीत.
- ब्रेस्ट कैंसर से बचने के तरीके और उपाय।
- फेसबुक पर ऐसे दोस्तों को अनफ्रेंड (अलविदा) करने में ही भलाई हैं।
- ओलिंपिक में स्वर्ण पदक या मेडल जितने वाले खिलाड़ी मैडल को दांतों से क्यों काटते हैं?