गर्मियों के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। डॉक्टर्स की माने तो रोजाना अंकुरित गेंहू खाने से कई सारी बिमारियों से बचने में मदद मिलती हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि जब अनाज को अंकुरित किया जाता हैं तो उसमे मौजूद पोषक तत्व में कई गुना ज्यादा वृद्धि हो जाती हैं। आज के लेख में हम अंकुरित गेंहू खाने के फायदे आपको बताने जा रहे हैं। Health Benefits of Wheat sprouts in Hindi.
अंकुरित गेंहू खाने के फायदे :-
1. जिन लोगो को पाचन से सम्बंधित परेशानियां हैं उन्हें अंकुरित गेंहू जरूर खाना चाहिए। इसमें फाइबर भरपुर मात्रा में होता हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता हैं। जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं।
2. रोजाना अंकुरित गेंहू को खाने से शरीर को विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, फोलेट आदि तत्वों की प्राप्ति होती हैं। यह सभी तत्व स्किन और बालों के लिए जरूरी होते हैं।
3. अंकुरित गेंहू के सेवन से शरीर को फाइबर की प्राप्ति होती हैं। जिससे पेट लम्बे समय तक भरा-भरा सा रहता हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अंकुरित गेंहू का सेवन जरूर करना चाहिए।
4. अंकुरित गेंहू खाने का फायदा यह हैं की इससे किडनी, नर्वस सिस्टम, ग्रन्थियां आदि मजबूत बनते हैं और ब्लड सेल्स के निर्माण में आसानी होती हैं।
5. अंकुरित गेंहू को खाने से बॉडी का मेटाबोलिज्म रेट तेज़ बनता हैं, जिससे फैट को बर्न करने में आसानी होती हैं। इससे मोटापा कम होने लगता हैं। इसके अलावा यह शरीर की अंदरूनी सफाई भी करता हैं और शरीर से ज़हरीले पदार्थो को बाहर निकाल देता हैं। इसका सेवन करने से खून भी साफ़ बनता हैं।
गेंहू को अंकुरित करने का तरीका :-
गेंहू को साफ़ करके 6 से 12 घंटे तक साफ़ पानी में भिगो कर रखे। फिर गेंहू को छान कर साफ़ सूती कपड़े में बाँध कर रखे। जब गेंहू अंकुरित होने लगे तो इन्हें किसी भी तरह से खा सकते हैं।
अंकुरित गेंहू को कब खाना चाहिए?
इसे आप ब्रेकफास्ट के समय खा सकते हैं। इसे सुबह के समय खाने से पेट ज्याद देर तक भरा रहता हैं और आपको जल्दी भूख नहीं लगती हैं। लेकिन अंकुरित गेंहू को 100 ग्राम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
अगर लेख अच्छा लगा हो तो निचे सोशल मीडिया बटन से अपने दोस्तों में शेयर करना न भूले, क्योंकि आपका एक शेयर इस वेबसाइट को आगे जारी रखने के लिए हमें प्रेणना देगा...
इन्हें भी जरूर पढ़े...
- खसखस से सेहत को होने वाले फायदे
- दही खाने के 11 बेहतरीन फायदे जानिए।
- गर्मी से बचने के लिए जरूर फॉलो करे यह टिप्स।
- होली को सुरक्षित ढंग से मनाने की टिप्स जानिए।
- राइस ब्रैन ऑयल (चावल की भूसी के तेल) फायदे।
- गर्मियों के दिनों में इन सब्जियों को जरूर खाए।
- जानिए जेब में रखे पेन से स्याही क्यों निकलने लगती हैं?
- चॉकलेट खाने के फायदे